सतर्कता समिति में मनोनयन पर कस्बे में खुशी की लहर, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
कठूमर। राजस्थान सरकार द्वारा जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति में मनोनीत किए जाने पर कठूमर निवासी एवं पूर्व चेयरमैन शेरसिंह मीना का कस्बे में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। व्यापारियों, समाजसेवियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन करते हुए मिठाई बांटी और खुशी का इजहार किया।
अग्रवाल मार्केट, गणेश मंदिर मार्केट तथा मुख्य चौक पर आयोजित स्वागत समारोह में शेरसिंह मीना का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर शेरसिंह मीना ने कहा कि जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति के सदस्य के रूप में वे कठूमर क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी उनकी प्राथमिकता रहेगी।
मुख्य चौक पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज के सानिध्य में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। वहीं अग्रवाल मार्केट में सुभाष (मोनू) अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने उनका अभिनंदन किया। गणेश मार्केट में राकेश (सोनू) कायथवाल के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज, संतोष सिप्पी सोनी, राजा खंडेलवाल, मोती बजाज, सुभाष अग्रवाल (मोनू अग्रवाल), पारस जैन, अशोक खंडेलवाल, रघुवीर सैनी, सुनील दुसाद, विनोद कायथवाल, रामवतार जाटव, राम खंडेलवाल, राकेश कायथवाल, सोनू कायथवाल, सतीश खंडेलवाल, केदारनाथ अग्रवाल, जगमोहन जाटव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शेरसिंह मीना के मनोनयन पर कठूमर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने विश्वास जताया कि उनके समिति में शामिल होने से क्षेत्र की समस्याओं को जिला स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


