कठूमर में 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व वार्षिकोत्सव संपन्न
मिशनसच न्यूज, कठूमर। कस्बे के जीआईएस स्कूल परिसर में शनिवार को विधायक रमेश खींची के मुख्य आतिथ्य में 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन श्रद्धा और विधि-विधान के साथ किया गया। महायज्ञ में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं तथा उपस्थित 11 जोड़ों ने आहुतियां अर्पित कर विश्व एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
महायज्ञ का संचालन गायत्री परिवार के स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। आयोजन समिति की ओर से स्कूल डायरेक्टर रमेश चौधरी एवं मनोज चौधरी ने बताया कि इस अनुष्ठान के माध्यम से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
मुख्य अतिथि विधायक रमेश खींची ने अपने संबोधन में कहा कि समय-समय पर होने वाले धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में धर्म के प्रति आस्था, विश्वास और संस्कार सुदृढ़ होते हैं। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में चेयरमैन शेर सिंह मीना, सुनील बजाज, मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी, मुकेश शर्मा, विक्रम शर्मा, सियाराम, विशाल चौधरी, कमल मीणा, राजेंद्र भातरा, सुमन शर्मा, नवीन चौधरी, धर्मवीर चौधरी, बंटू चौधरी, सुभाष रानौता, विक्रांत सिंह, संतोष साहू, मनोज खेरली, प्रसून खंडेलवाल, निखिल गर्ग, प्रवीण जैन, हेमसिंह, मनोज डागूर, श्याम लाल प्रजापत, ऊषा शर्मा, मनू कुमारी, करिश्मा, मनोरमा, रिषिराज यादव, जितेन्द्र गुर्जर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
https://missionsach.com/category/india


