More
    Homeराज्ययूपीझण्डारोहण से हुआ शुभारंभ: दिगम्बर जैन मंदिर में इन्द्रध्वज विधान प्रारंभ

    झण्डारोहण से हुआ शुभारंभ: दिगम्बर जैन मंदिर में इन्द्रध्वज विधान प्रारंभ

    झण्डारोहण से भगवान ऋषभदेव मंदिर में पांच दिवसीय महाअनुष्ठान शुरू

    अयोध्या। रायगंज स्थित श्री भगवान ऋषभदेव बड़ी मूर्ति दिगम्बर जैन मंदिर में भारतगौरव गणिनीप्रमुख ज्ञानमती माताजी के ससंघ सानिध्य में श्री इन्द्रध्वज महामंडल विधान का शुभारंभ झण्डारोहण के साथ हुआ। महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित इस पांच दिवसीय महाअनुष्ठान की शुरुआत गुरुवार प्रातःकाल भव्य रूप से की गई।

    कार्यक्रम की शुरुआत भगवान ऋषभदेव की विशाल प्रतिमा के अभिषेक और शांतिधारा से की गई। इसके बाद 12×12 फुट का मंडल बनाकर पंचमेरू एवं 458 जिनालयों की स्थापना की गई और विधिवत झण्डारोहण कर विधान का शुभारंभ किया गया।

    इस धार्मिक अनुष्ठान में संभाजीनगर (औरंगाबाद) से आए संजय जैन पापड़ीवाल, विजय जैन पापड़ीवाल सहित करीब 50 श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। झण्डारोहण पापड़ीवाल परिवार की श्रीमती कुमकुम बाई पन्नालाल पापड़ीवाल के कर कमलों से संपन्न हुआ।

    ज्ञानमती माताजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह त्रिलोक के 458 जिनालयों की आध्यात्मिक यात्रा है, जिसमें श्रद्धालु प्रतिदिन महापूजा और आराधना कर अनंत पुण्य अर्जित करेंगे।

    सम्पूर्ण कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन के निर्देशन में तथा पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी के नेतृत्व एवं प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती माताजी के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है।

    इस दौरान मंडप प्रतिष्ठा, इन्द्र प्रतिष्ठा, अंकुरारोपण, जाप्य अनुष्ठान एवं सकलीकरण जैसी प्रारंभिक विधियां संपन्न की गईं। शाम को मंगल आरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ प्राप्त किया।

    कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल संभाजीनगर (महाराष्ट्र) द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिससे धार्मिक माहौल और अधिक भक्तिमय हो गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here