More
    Homeराजस्थानअलवरझूलेलाल जन्मोत्सव पर अलवर में निकली बाइक रैली

    झूलेलाल जन्मोत्सव पर अलवर में निकली बाइक रैली

    जन्मोत्सव के उल्लास में 400 श्रद्धालु शामिल, शहरभर में हुआ जोरदार स्वागत

    अलवर। सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के दाउदपुर स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर से करीब 400 श्रद्धालुओं की भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली को पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    यह रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। रैली में शामिल युवा और समाज के लोग भगवान झूलेलाल के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।

    रैली का समापन भगवान गोविंद झूलेलाल मंदिर पहुंचकर हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रवक्ता गोविंद गुरुगेजा ने बताया कि चेती चंद के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद लेने की अपील की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here