जगन्नाथ मंदिर से होप सर्कस तक अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं, जाम और सुरक्षा से निपटने के लिए प्रशासन ने बनाई विशेष योजना
अलवर। टाइगर मैराथन 2027 के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने जगन्नाथ मंदिर से होप सर्कस तक प्रस्तावित मैराथन मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कंपनी बाग के पास बाजार का भी लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम कंपनी बाग के पास लगने वाले बाजार में भी पहुंची। यहां मैराथन के दौरान यातायात व्यवस्था और आमजन की आवाजाही को लेकर स्थिति देखी गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान मार्ग पर जाम की स्थिति नहीं बने और शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जाम रोकने के लिए विशेष व्यवस्था
एडीएम सिटी अंबालाल मीणा ने बताया कि टाइगर मैराथन के आगाज को देखते हुए प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा जा रहा है, ताकि आयोजन के दौरान कहीं भी जाम की स्थिति पैदा न हो। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, एडिशनल एसपी दीपक शर्मा ने बताया कि मैराथन के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। पूरे मार्ग का जायजा लेकर जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हो।
प्रशासन का प्रयास है कि अलवर टाइगर मैराथन 2027 का आयोजन भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो तथा प्रतिभागियों और शहरवासियों को आवागमन में परेशानी नहीं उठानी पड़े।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


