More
    Homeराजस्थानअलवरटिटपुरी सर्किल में आयोजित बहु-विभागीय शिविर से किसानों को मिला योजनाओं का...

    टिटपुरी सर्किल में आयोजित बहु-विभागीय शिविर से किसानों को मिला योजनाओं का लाभ

    अटल सेवा केंद्र पर बहु-विभागीय शिविर में कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभागों ने किए समाधान कार्य

    मिशनसच न्यूज, कठूमर। अटल सेवा केंद्र पर टिटपुरी गिरदावर सर्किल के अंतर्गत बहु-विभागीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य किसानों एवं ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान सरकार की योजनाओं से संबंधित जानकारी पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया।

    गिरदावर मुनेंद्र सिंह एवं पटवारी अंशु चौधरी ने बताया कि तहसीलदार भानुप्रताप सिंह के सानिध्य में आयोजित इस शिविर में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा तारबंदी, डिग्गी, पाइपलाइन, फार्म पॉण्ड, फव्वारा एवं ड्रिप, प्लास्टिक मल्च, सौर पंप संयंत्र जैसी योजनाओं की स्वीकृतियां प्रदान की गईं। साथ ही बैलों से खेती करने पर 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, फसल बीमा तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की जानकारी देकर प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

    कृषि विपणन विभाग ने पीएमएफएमई योजना के आवेदन लिए तथा मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के मामलों का समाधान किया। सहकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री किसान निधि का डीबीटी, किसान क्रेडिट कार्ड आवेदन और सदस्यता अभियान चलाया गया।

    पशुपालन विभाग ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में पंजीकरण, पशुओं की प्राथमिक चिकित्सा, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, फर्टिलिटी किट, पशु आहार एवं खनिज मिश्रण का वितरण किया। डेयरी (आरसीडीएफ) विभाग ने पीडीसीएस/डीसीएस पंजीयन, सदस्यता, सरस बूथ व मार्ट आवंटन तथा सहकारी ऋण संबंधी कार्य संपादित किए।

    मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का प्रचार-प्रसार करते हुए फार्म पॉण्ड में मछली पालन की जानकारी दी गई। ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत गृह प्रवेश एवं चाबी सुपुर्दगी कराई तथा सर्वे कार्य पूर्ण किया। पंचायती राज विभाग ने ग्राम सभाओं का आयोजन, स्वामित्व कार्ड वितरण और पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत पंजीकरण कार्य किए।

    शिविर में तहसीलदार भानुप्रताप सिंह, गिरदावर मुनेंद्र सिंह, पटवारी महेश शर्मा, अंशु चौधरी, देवेंद्र कुमार, सहायक विकास अधिकारी महेश शर्मा, स्नेह कुमार (पशुपालन विभाग), लक्ष्मण सिंह (मत्स्य विभाग), रमेश यादव (डेयरी), पवन शर्मा (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता), उत्तम सिंह (सहकारिता), प्रवीण कुमार (कृषि विभाग), भुवनेश कुमार (विद्युत विभाग), गोला सिंह (फसल बीमा) तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की कौशल्या सहित अनेक अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here