More
    Homeराजस्थानअलवरटेल्को सर्किल पर सड़क हादसे में सेवानिवृत्त सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर की मौत

    टेल्को सर्किल पर सड़क हादसे में सेवानिवृत्त सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर की मौत

    किशनगढ़ से बेटे के साथ बाइक पर लौट रहे थे राम खिलाड़ी, सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए गंभीर घायल; जयपुर में उपचार के दौरान तोड़ा दम

    अलवर। सदर थाना क्षेत्र में टेल्को सर्किल के समीप हुए सड़क हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से करीब आठ महीने पहले सेवानिवृत्त हुए सब इंस्पेक्टर राम खिलाड़ी की मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ौदामेव क्षेत्र के बड़का गांव निवासी 60 वर्षीय राम खिलाड़ी के रूप में हुई है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

    मित्र के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम से लौट रहे थे पिता-पुत्र

    जानकारी के अनुसार, राम खिलाड़ी अपने पुत्र भीम सिंह के साथ बाइक से किशनगढ़ गए थे। वहां वे अपने मित्र के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दोनों बाइक से अलवर लौट रहे थे।

    इसी दौरान टेल्को सर्किल के समीप पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राम खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए।

    गंभीर हालत में जयपुर किया रेफर

    दुर्घटना के बाद घायल राम खिलाड़ी को उपचार के लिए अलवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। जयपुर में देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

    पुलिस ने शुरू की अज्ञात वाहन की तलाश

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

    करीब आठ महीने पहले सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हुए राम खिलाड़ी की मौत से उनके परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here