More
    Homeटोंक में 27 जुलाई को “शांति समागम राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी

    टोंक में 27 जुलाई को “शांति समागम राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी


    देशभर के पत्रकार, चिंतक और संपादक करेंगे वैचारिक संवाद 

    टोंक (राजस्थान), ।भारतीय पत्रकारिता में मूल्य आधारित सोच, सामाजिक सरोकारों और आध्यात्मिक दृष्टिकोण को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से आगामी 27 जुलाई , रविवार को राजस्थान के ऐतिहासिक नगर टोंक में “शांति समागम राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्री दिगंबर जैन नशिया, टोंक में प्रातः 7:30 बजे से आरंभ होकर शाम तक चलेगा।

    संगोष्ठी का उद्देश्य महज एक पत्रकार सम्मलेन नहीं, बल्कि ऐसा विचार मंच बनाना है जहाँ संपादक, पत्रकार, चिंतक और समाजसेवी मिलकर पत्रकारिता के भविष्य, समाज में उसकी भूमिका और आध्यात्मिक मूल्यों के साथ उसके जुड़ाव पर गंभीर संवाद करें। इस आयोजन का मार्गदर्शन जैन संत आचार्य वर्धमान सागर जी ससंघ द्वारा किया जाएगा। संगोष्ठी का केंद्रीय विषय रहेगा – आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज का जीवन-दर्शन और पत्रकारिता में मूल्यपरक दृष्टिकोण का समन्वय

    कार्यक्रम में यह होंगे प्रमुख सत्र –

    • प्रातः 7:30 – 8:00: आगंतुकों का पंजीयन

    • 8:00 – 10:30: प्रथम उद्घाटन सत्र – जिसमें देशभर के प्रमुख संपादक व वक्ता पत्रकारिता के सामाजिक उत्तरदायित्व पर अपने विचार रखेंगे।

    • 10:30 – 11:30: संघ आहारचर्या

    • 11:30 – 12:00: आचार्य संघ सान्निध्य में परिचय सत्र

    • 1:00 – 2:00: परस्पर संवाद सत्र – पत्रकारों व संपादकों के बीच आपसी अनुभव व चुनौती साझा करने का मंच

    • 2:00 – 3:30: द्वितीय विचार सत्र – डिजिटल पत्रकारिता, मीडिया की विश्वसनीयता, और सामाजिक विमर्श पर चर्चाएं

    • 4:00 – 5:30: समापन एवं सम्मान समारोह – विशिष्ट अतिथियों का सम्मान और समापन संदेश

    स्थान विशेष –
    टोंक, राजस्थान का यह कार्यक्रम स्थल जयपुर-कोटा हाईवे पर स्थित है, जो जयपुर से 100 किमी, सवाई माधोपुर से 80 किमी और निवाई रेलवे स्टेशन से 30 किमी की दूरी पर है। यह सुगमता से पहुंचने योग्य, शांत और गरिमामय वातावरण वाला स्थान है।

    संगोष्ठी में विशेष रूप से आमंत्रित –
    पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ स्तंभ, स्थानीय व राष्ट्रीय मीडिया प्रतिनिधि, स्वतंत्र लेखक, डिजिटल पत्रकार, समाजसेवी एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े युवा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here