More
    Homeराजस्थानअलवरठूमरैला में नि:शुल्क नेत्र शिविर, 90 ग्रामीणों की आंखों की जांच; 18...

    ठूमरैला में नि:शुल्क नेत्र शिविर, 90 ग्रामीणों की आंखों की जांच; 18 में मोतियाबिंद की पुष्टि

    जीवन ज्योति कार्यक्रम में 15 मरीजों को बांटे चश्मे, चिन्हित मरीजों का अलवर में होगा नि:शुल्क ऑपरेशन

    लक्ष्मणगढ़। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेरला के ठूमरैला गांव में जीवन ज्योति कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में गांव और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे करीब 90 ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 18 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। सभी चिन्हित मरीजों का राजीव गांधी राजकीय चिकित्सालय, अलवर में नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।

    शिविर का आयोजन मेटसो इंडिया, साइटसेवर्स इंडिया एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में ग्रामीणों को आंखों की नियमित जांच और समय पर उपचार के प्रति जागरूक भी किया गया।

    90 ग्रामीणों की हुई जांच

    सरपंच प्रतिनिधि हीरालाल जाटव ने बताया कि शिविर में करीब 90 ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। नेत्र सहायक ओम गुर्जर ने मरीजों की आंखों की गहनता से जांच की। जांच के दौरान 18 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया।

    मोतियाबिंद से पीड़ित सभी मरीजों के लिए आगे की उपचार प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है। आयोजकों के अनुसार इन मरीजों का राजीव गांधी राजकीय चिकित्सालय, अलवर में नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।

    15 मरीजों को मिले नि:शुल्क चश्मे

    शिविर के दौरान दृष्टि दोष से पीड़ित करीब 15 मरीजों को नि:शुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। चश्मे मिलने पर ग्रामीणों ने राहत जताई और शिविर के आयोजन को उपयोगी पहल बताया।

    ग्रामीणों ने कहा कि गांव में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्थानीय स्तर पर जांच और उपचार की सुविधा मिलती है।

    ग्रामीणों ने किया सहयोग

    शिविर को सफल बनाने में समुदाय प्रेरक राजेश कुमार व विष्णु कुमार, एएनएम रामोती देवी, सीएचओ प्रमोद कुमार सहित समस्त ग्रामवासियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। ग्रामीणों ने शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग करते हुए आयोजक संस्थाओं और स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here