अनसंग हीरोज अवार्ड समारोह में डॉ. मालती गुप्ता का सम्मान, समाजसेवा को मिली पहचान
जयपुर। डॉ. मालती गुप्ता को जयपुर में आयोजित गुमनाम रोज़मर्रा के नायकों के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने और जनहित के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

यह कार्यक्रम आर्ट ऑफ़ लिविंग फ़ाउंडेशन के 45वें स्थापना दिवस एवं आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिवस के अवसर पर प्रताप नगर स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम आयोजक अरुण अग्रवाल ने बताया कि गुमनाम रोज़मर्रा के नायकों के पुरस्कार का उद्देश्य उन लोगों को सम्मानित करना है, जो समाज के उत्थान के लिए जमीन स्तर पर कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनके योगदान की व्यापक जानकारी आमजन तक नहीं पहुंच पाती।
85 वर्षीय डॉ. मालती गुप्ता को विशेष रूप से “घूंघट प्रथा मुक्त ग्राम अभियान” तथा जलने की घटनाओं में प्राथमिक उपचार के प्रति जनजागरूकता फैलाने के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान और वर्तमान में भी समाज में जागरूकता अभियान चलाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री मेघना सोती द्वारा किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में समाजहित में कार्य करने वाले कई लोगों को सम्मानित किया गया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

