खैरथल-तिजारा: ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की ओर से जारी नई सूची में खैरथल-तिजारा को बड़ी जिम्मेदारी मिली

खैरथल : ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की पांचवीं सूची को मंजूरी दी है जिसमें खैरथल तिजारा जिला की महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर डाॅ. विनोद कुमारी सांगवान को नियुक्त किया गया है।
जारी सूची के अनुसार—
- सुनीता गोदारा को महासचिव, रायसिंहनगर
- विमला देवी चौधरी को महासचिव, डीडवाना
- सुमन माथसिन्हा को महासचिव, कोटा नॉर्थ
- गरिमा राजपुरोहित को जिला अध्यक्ष, बालोतरा
- डॉ. विनोद कुमारी सांगवान को जिला अध्यक्ष, खैरथल-तिजारा
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

