More
    Homeराजस्थानअलवरतरुण भारत संघ में किसानों को जल संरक्षण की तकनीकों से मिला...

    तरुण भारत संघ में किसानों को जल संरक्षण की तकनीकों से मिला नया अनुभव शिविर

    तीन दिवसीय शैक्षणिक शिविर में धौलपुर के 42 किसानों ने जोहड़, तालाब व सामुदायिक जल प्रबंधन कार्यों का किया अवलोकन

    मिशनसच न्यूज, अलवर।  तरुण भारत संघ एवं एलआईसी एचएफएल के सहयोग से भीकमपुरा स्थित तरुण भारत संघ परिसर में 4 से 6 फरवरी तक “किसान शैक्षणिक भ्रमण शिविर” का आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय शिविर में धौलपुर जिले के बसेड़ी क्षेत्र से आए 42 सदस्यीय किसान दल ने भाग लेकर जल संरक्षण एवं सामुदायिक विकेन्द्रीकृत जल प्रबंधन की सफल पहलों की जानकारी प्राप्त की।

    शिविर के दौरान किसानों को तरुण भारत संघ द्वारा किए गए जल-संरक्षण, पुनर्भरण एवं जल प्रबंधन के कार्यों से अवगत कराया गया। किसानों ने गोपालपुरा, मांडलवास, नीलकंठ, तरुण आश्रम, जलतीर्थ सहित विभिन्न गांवों में जाकर जोहड़, तालाब और जल संरचनाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तरुण भारत संघ के अध्यक्ष एवं जलपुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि विश्व में शांति और समृद्धि के लिए जमीनी स्तर पर सामुदायिक और विकेंद्रित प्रयास जरूरी हैं। सामाजिक परिवर्तन तभी संभव है जब व्यक्ति साधन, साध्य और साधना की स्पष्ट समझ विकसित करे।

    संघ के निदेशक मौलिक सिसोदिया ने कहा कि किसानों को अपने जोहड़ों, नदियों और तालाबों की सुरक्षा के लिए स्वयं आगे आना होगा। जल और प्रकृति के संरक्षण में सहयोग व सद्भाव ही सबसे बड़ी ताकत है। अनुभवी कार्यकर्ता गोपाल सिंह ने प्रशिक्षण व व्यवहारिक जानकारी दी। साथ ही प्रस्तुतीकरण और फिल्म प्रदर्शन के माध्यम से संगठन की जल प्रबंधन यात्रा साझा की गई।

    समापन सत्र में किसानों ने बताया कि बसेड़ी क्षेत्र में जल संकट गंभीर है और तालाब-पोखर निर्माण की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने शिविर से मिली प्रेरणा के आधार पर अपने गांवों में सामूहिक जल संरक्षण कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

    शिविर में तरुण भारत संघ के कार्यकर्ता मुकेश सिंह, अमन सिंह, लालाराम मीणा सहित कई स्वयंसेवक सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here