जनसुनवाई में पहुंचे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा; विधायक महंत बालकनाथ योगी बोले—जलभराव समस्या के स्थायी समाधान को मिला बजट में स्थान
तिजारा। आज विधायक महंत बालकनाथ योगी ने जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के तिजारा पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
विधायक बालकनाथ योगी ने तिजारा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न बजट घोषणाओं के लिए क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि उपमुख्यमंत्री स्वयं तिजारा की जनता के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को आगे बढ़ाते हुए उपमुख्यमंत्री ने स्वयं मौके पर पहुंचकर जनता को आश्वस्त किया है।
विधायक ने बताया कि भिवाड़ी-टपूकड़ा और तिजारा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। लगभग 150 करोड़ रुपये की योजना प्रस्तावित है, जिसके तहत भिवाड़ी की जलभराव समस्या का समाधान केंद्र और हरियाणा सरकार के सहयोग से किया जाएगा। वहीं तिजारा-टपूकड़ा क्षेत्र के लिए भी अलग से बजटीय घोषणा की गई है।
उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब जनता के कार्य अटके रहते थे और केवल आश्वासन मिलते थे, लेकिन अब भाजपा सरकार के नेतृत्व में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं और भविष्य में भी जारी रहेंगे।
जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


