More
    Homeतिजारा में मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना का पहला शिविर आयोजित

    तिजारा में मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना का पहला शिविर आयोजित

    – सामाजिक सुरक्षा की दिशा में राज्य सरकार का सशक्त कदम

    तिजारा। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के तहत खैरथल-तिजारा जिले का पहला पंजीकरण शिविर बुधवार को नगर निगम कार्यालय, तिजारा में आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन जिला कलेक्टर  किशोर कुमार के निर्देशन में किया गया।

    शिविर का शुभारंभ करते हुए राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. संजीव कुमार दास ने योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना राज्य सरकार की बहुउद्देशीय सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसमें ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक, लोक कलाकार एवं पथ विक्रेता, जिनकी आयु 45 वर्ष तक है, पेंशन के लिए पात्र माने गए हैं।

    योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के पश्चात पात्र लाभार्थियों को ₹3000 प्रतिमाह की पेंशन राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। आज आयोजित शिविर में 41 से 45 वर्ष आयु वर्ग के कई श्रमिकों ने पंजीकरण कर योजना से जुड़ाव प्रारंभ किया।

    इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्रीमती मनीषा यादव एवं सभापति झब्बु राम सैनी भी उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित लोगों को योजना के लाभों की जानकारी दी एवं पंजीकरण के लिए प्रेरित किया।

    नगर निगम तिजारा कार्यालय में स्थायी डेडिकेटेड हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है, जिससे पात्र श्रमिक एवं कलाकार योजना से जुड़ने हेतु निरंतर पंजीकरण करा सकेंगे।

    आगामी पंजीकरण शिविर कार्यक्रम:

    • 19 जून: भिवाड़ी (नगर निगम परिसर)

    • 20 जून: खैरथल (नगर परिषद परिसर)

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here