More
    Homeराजस्थानखैरथलतेजाब का खतरा: पेप्सी समझकर मासूम ने पी लिया एसिड

    तेजाब का खतरा: पेप्सी समझकर मासूम ने पी लिया एसिड

    मासूम की हालत गंभीर: भिवाड़ी से अलवर अस्पताल किया रेफर

    भिवाड़ी। तेजाब पीने का एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक मासूम बच्चे ने गलती से तेजाब को पेप्सी समझकर पी लिया। घटना के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में अलवर ज़िला अस्पताल रेफर किया गया।

    जानकारी के अनुसार भिवाड़ी निवासी शिवम घर में खेल रहा था। इसी दौरान घर में रखी तेजाब की बोतल को उसने पेप्सी समझ लिया और उसका सेवन कर लिया। तेजाब पीते ही बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसे तेज दर्द और उल्टियां शुरू हो गईं।

    घटना के बाद परिजन तुरंत बच्चे को भिवाड़ी के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर रेफर कर दिया। फिलहाल बच्चे का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।

    बच्चे के पिता ने बताया कि घर में गलती से तेजाब की बोतल रखी हुई थी, जिसे बच्चा पहचान नहीं पाया। हादसे के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

    घटना के बाद चिकित्सकों और स्थानीय लोगों ने अभिभावकों से अपील की है कि घरों में रखे खतरनाक रसायन, एसिड और अन्य जहरीले पदार्थ बच्चों की पहुंच से दूर सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here