More
    Homeराजस्थानअलवरतेजाब सेवन से युवक की मौत: मानसिक रूप से बीमार युवक ने...

    तेजाब सेवन से युवक की मौत: मानसिक रूप से बीमार युवक ने गलती से पिया एसिड

    तेजाब हादसे में मौत: दिल्ली दरवाजा इलाके में 35 वर्षीय युवक की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान दम तोड़ा

    अलवर। शहर के अखैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली दरवाजा इलाके में तेजाब सेवन करने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल बन गया।

    जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अनिल जाटव निवासी दिल्ली दरवाजा के रूप में हुई है। मृतक के पिता नारायण ने बताया कि अनिल पिछले कई वर्षों से मानसिक रूप से कमजोर था और उसका उपचार चल रहा था। बुधवार देर रात उसने गलती से घर में रखा तेजाब पी लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

    परिजन गंभीर हालत में उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

    परिजनों का कहना है कि युवक ने यह कदम जानबूझकर नहीं उठाया, बल्कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसने भूलवश तेजाब का सेवन कर लिया। परिवारजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले लिया। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here