More
    Homeराजस्थानअलवरतेज रफ्तार हादसे में बाइक सवार घायल: मालाखेड़ा में आमने-सामने भिड़ंत, तीन...

    तेज रफ्तार हादसे में बाइक सवार घायल: मालाखेड़ा में आमने-सामने भिड़ंत, तीन जख्मी

    सड़क हादसे में चचेरे भाइयों समेत तीन घायल, 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल

    अलवर। जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में बरखेड़ा गेट के पास रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया। एंबुलेंस संचालक अजय ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।

    हादसे में घायल हुए लोगों में राहुल और मोनू नाम के दो युवक शामिल हैं, जो आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं और करौली क्षेत्र के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपने रिश्तेदारी में दीवान जी का बाग स्थित ससुराल आए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।

    फिलहाल सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here