महिला एवं बाल विकास संगठन के विस्तार में तहसील अध्यक्ष इंदिरा बाई निभाएंगी सक्रिय भूमिका
थानागाजी। महिला एवं बाल विकास से कर्मचारी संघ में संगठन विस्तार की दिशा में इंदिरा बाई को थानागाजी तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
महिला एवं बाल विकास से कर्मचारी संघ के संस्थापक संरक्षक छोटेलाल, प्रदेश सदस्य रचना शर्मा तथा अलवर जिला अध्यक्ष लतेश शर्मा की अनुशंसा पर इंदिरा बाई को थानागाजी तहसील की अध्यक्षीय जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इंदिरा बाई अपने दायित्व का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए महिला एवं बाल विकास संगठन को तहसील स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष इंदिरा बाई ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करेंगी। साथ ही महिला एवं बाल विकास से जुड़े कर्मचारियों के हितों एवं संगठन की मजबूती के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएंगी।
उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में थानागाजी तहसील में संगठन का विस्तार होगा और महिला एवं बाल विकास से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं एवं हितों को प्रभावी ढंग से आगे रखा जाएगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


