श्रद्धा के साथ शोभायात्रा, अलवर के थानागाजी में महावीर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब
थानागाजी। अलवर जिले के थानागाजी कस्बे में महावीर जयंती पर्व के अवसर पर जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह ग्रामीणों ने भगवान महावीर की झांकी पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वागत किया।
इस दौरान पूरा कस्बा भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। शोभायात्रा में शामिल जैन समाज के महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर शामिल हुए और विभिन्न आकर्षक झांकियों के माध्यम से भगवान महावीर के संदेशों को प्रस्तुत किया।
शोभायात्रा के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने आयोजन को और भव्य बना दिया। मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत द्वार सजाए गए और श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर जैन समाज के राजेंद्र जैन, त्रिलोक जैन, धर्मचंद जैन, पारस जैन, भागचंद जैन, पहलाद जैन, पदम जैन सहित सैकड़ों समाजबंधुओं ने भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


