विधायक कांति मीणा के वार्ड में भाजपा की हुई जीत
थानागाजी। नगर पालिका चुनाव 2026 के परिणाम सामने आने के बाद थानागाजी में बोर्ड बनाने का गणित दिलचस्प हो गया है। 25 वार्डों वाली नगरपालिका में भाजपा 11 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है, जबकि कांग्रेस को 7 वार्डों में जीत मिली। वहीं 7 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर दोनों प्रमुख दलों के सामने सत्ता का समीकरण उलझा दिया है।
नगरपालिका में स्पष्ट बहुमत के लिए 13 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। ऐसे में भाजपा बहुमत के आंकड़े से 2 सीट दूर है। कांग्रेस भी 7 सीटों के साथ काफी पीछे है। अब बोर्ड गठन में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है। भाजपा को बहुमत के लिए कम से कम 2 निर्दलीयों के समर्थन की जरूरत होगी।
वार्ड 1 से 25 तक ऐसा रहा परिणाम
वार्ड 1 में कपिल कुमार (भाजपा), वार्ड 2 में मनोज कुमार शर्मा (कांग्रेस) और वार्ड 3 में अनिता देवी (कांग्रेस) विजयी रहीं। वार्ड 4 से सुभाष (निर्दलीय) ने जीत दर्ज की।
वार्ड 5 में दिनेश कुमार शर्मा (भाजपा), वार्ड 6 में नेहा शर्मा (भाजपा) और वार्ड 7 में निरमा (कांग्रेस) विजयी रहीं। वार्ड 8 में रामकिशोर (निर्दलीय) और वार्ड 9 में सपना/राकेश (निर्दलीय) की जीत हुई।
वार्ड 10 से कविता देवी (भाजपा), वार्ड 11 से मुरलीधर (कांग्रेस), वार्ड 12 से अनिता (भाजपा) और वार्ड 13 से पूजा (भाजपा) विजयी रहीं।
वार्ड 14 में मोहनलाल (भाजपा), वार्ड 15 में कपिलदेव (भाजपा) और वार्ड 16 में पंकज सैनी (निर्दलीय) ने जीत दर्ज की। वार्ड 17 से अनिल कुमार (कांग्रेस), वार्ड 18 से निशा वर्मा (भाजपा) और वार्ड 19 से कुलदीप (निर्दलीय) विजयी रहे।
वार्ड 20 से सावित्री शर्मा (कांग्रेस), वार्ड 21 से गिर्राज पारासर (निर्दलीय), वार्ड 22 से कलावती हरसाना (निर्दलीय), वार्ड 23 से पपीता हरसाना (भाजपा), वार्ड 24 से अर्जुनलाल (भाजपा) और वार्ड 25 से महेंद्र कुमार (कांग्रेस) विजयी रहे।
अब बोर्ड किसका?
परिणाम के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि थानागाजी नगरपालिका में बोर्ड किसका बनेगा। भाजपा के पास 11 सीटें हैं और बहुमत के लिए उसे 2 और पार्षदों की जरूरत है। ऐसे में 7 निर्दलीय पार्षद सत्ता की चाबी अपने हाथ में रखते हैं।
चुनाव से पहले कई वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबले और निर्दलीय प्रत्याशियों की मजबूत मौजूदगी के चलते परिणाम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। अब परिणाम सामने आने के बाद वही निर्दलीय बोर्ड गठन के गणित में सबसे महत्वपूर्ण हो गए हैं।
आने वाले दिनों में भाजपा और कांग्रेस दोनों की नजर निर्दलीय पार्षदों पर रहेगी। किस खेमे को निर्दलीयों का समर्थन मिलता है, यही तय करेगा कि थानागाजी की शहरी सरकार किसकी होगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


