दक्षिण कोरिया में दंत चिकित्सा, डॉ. घनश्याम खंडेलवाल साझा करेंगे नवाचार
दौसा। विनायक डेंटल हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक एवं वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. घनश्याम खंडेलवाल सात दिवसीय दक्षिण कोरिया दौरे पर सियोल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दंत चिकित्सा कार्यक्रम में भाग लेकर राजस्थान की आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाओं और नवाचारों का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी यह सहभागिता प्रदेश की दंत चिकित्सा उपलब्धियों को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
डॉ. खंडेलवाल कार्यक्रम के दौरान विभिन्न देशों से आए दंत विशेषज्ञों के बीच राजस्थान में अपनाई जा रही आधुनिक उपचार पद्धतियों, विशेष रूप से डेंटल इम्प्लांट तकनीक तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही उन्नत सेवाओं के अनुभव साझा करेंगे। इसके साथ ही वे दक्षिण कोरिया के विशेषज्ञ चिकित्सकों से नवीन तकनीकों, अनुसंधान और उपचार प्रणालियों पर विचार-विमर्श कर नई जानकारियां भी प्राप्त करेंगे।
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर राजस्थान की दंत चिकित्सा पद्धतियों को प्रस्तुत करना गर्व का विषय है। उनका प्रयास रहेगा कि दक्षिण कोरिया में विकसित आधुनिक इम्प्लांट तकनीकों और अत्याधुनिक उपचार प्रणालियों का अध्ययन कर उन्हें राजस्थान में लागू किया जाए, जिससे प्रदेश के मरीजों को और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
यात्रा के दौरान डॉ. खंडेलवाल विशेष व्याख्यानों, तकनीकी सत्रों और विशेषज्ञ चर्चाओं में भाग लेकर दंत चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नवीनतम वैश्विक विकासों की जानकारी भी हासिल करेंगे। उनका मानना है कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय अनुभव स्थानीय चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और मरीजों को विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों के अनुसार यह दौरा केवल विनायक डेंटल हॉस्पिटल के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान की दंत चिकित्सा सेवाओं के लिए भी उपलब्धि साबित हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभवों और तकनीकों के आदान-प्रदान से प्रदेश में आधुनिक दंत चिकित्सा के विस्तार को नई गति मिलने की संभावना है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


