More
    Homeराजस्थानअलवरदमा से पीड़ित बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने...

    दमा से पीड़ित बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की उठाई मांग

    अलवर जिला अस्पताल में दमा पीड़ित महिला को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों की मांग

    अलवर। शहर के जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह दमा की बीमारी से पीड़ित एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। वहीं परिजनों ने प्रशासन से बिना पोस्टमार्टम शव सौंपने की मांग उठाई है।

    जानकारी के अनुसार मामला एनईबी थाना क्षेत्र के फतेह सिंह गुंबद के पीछे स्थित रामनगर इलाके का है। मृतका की पहचान 66 वर्षीय माया देवी के रूप में हुई है।

    मृतका के बेटे रवि ने बताया कि उनकी माता पिछले 15 से 20 वर्षों से दमा की बीमारी से पीड़ित थीं। शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें खून की उल्टी होने लगी। इसके बाद परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

    अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद माया देवी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

    परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाए और बिना पोस्टमार्टम के शव उन्हें सुपुर्द किया जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here