अलवर। परिवहन नगर स्थित श्री श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किए गए। कार्यक्रम में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान जिनेंद्र की पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ लिया।
दशलक्षण महापर्व के अवसर पर मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पुण्यार्जक बाबा ज्ञानचंद जैन परिवार तथा गुलाबचंद जैन, अभिषेक जैन एवं दीपक जैन, मसाला वाले, स्कीम नंबर 10, अलवर रहे।
कार्यक्रम में चित्र अनावरण का पुण्यलाभ तीन परिवारों ने प्राप्त किया। इनमें धर्मचंद जैन एवं सौरभ जीजैन, गोविंदगढ़ वाले, एनईबी अलवर, हुकम चंद जैन एवं अजीत जैन, आदिनाथ सीमेंट, अलवर तथा राकेश जैन, श्रीमती इंदिरा जैन, पुष्पेंद्र जैन एवं दर्पण जैन, अलावड़ा वाले, वैशाली नगर, अलवर शामिल रहे। इसी क्रम में दीप प्रज्वलन का पुण्यलाभ श्री देवेंद्र जी जैन एवं अंकुर जैन, रामगढ़ वाले, सूर्य नगर, अलवर ने प्राप्त किया। धार्मिक आयोजन के लिए आवश्यक सामग्री गुप्त दान परिवार की ओर से उपलब्ध कराई गई।
शांतिधारा के पुण्यार्जक रहे परिवार
दशलक्षण महापर्व के अंतर्गत मंदिर में शांतिधारा का आयोजन भी किया गया। शांतिधारा के पुण्यार्जक के रूप में विभिन्न परिवारों ने धर्मलाभ प्राप्त किया।इनमें बाबा ज्ञानचंद जैन, राकेश जैन एवं अगोन परिवार, परिवहन नगर, अलवर द्वारा रुद्र के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शांतिधारा कराई गई। इसके अलावा डॉ. सत्यप्रकाश पाराशर, श्रीमती सुमनलता पाराशर, डॉ. विवेक पाराशर एवं डॉ. समीक्षा जैन, जयपुर; नरेंद्र जैन एवं निशांत जैन, रामगढ़ वाले, अंबेडकर नगर, अलवर तथा धर्मचंद जैन, श्रीमती अनीता जैन, सौरभ जैन एवं श्रीमती एकता जैन, गोविंदगढ़ वाले, एनईबी अलवर ने भी शांतिधारा का पुण्यलाभ प्राप्त किया।शांतिधारा में सहयोगी के रूप में शरद जैन, सहारनपुर रहे। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा तथा श्रद्धालुओं ने दशलक्षण धर्म के विभिन्न आयामों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।


