दादूदयाल जिला स्तरीय समिति में सदस्य बनने हेतु 30 जून तक दे सकते हैं प्रस्ताव
अलवर। दादूदयाल घुमन्तु सशक्तिकरण योजना-2025 के अंतर्गत गठित की जाने वाली जिला स्तरीय समिति में सदस्य मनोनयन के लिए इच्छुक स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।
जिला प्रशासन के अनुसार योजना के तहत जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। समिति में डीएनटी (घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु) समुदाय के उत्थान के क्षेत्र में कार्यरत दो प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा दो सामाजिक कार्यकर्ताओं को सदस्य के रूप में मनोनीत किया जाएगा।
इच्छुक स्वयंसेवी संस्थाएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता अपने प्रस्ताव 30 जून 2026 को सायं 5 बजे तक कार्यालय उप निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अलवर में प्रस्तुत कर सकते हैं।
विभाग ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया एवं पात्रता संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय उप निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अलवर से संपर्क कर सकते हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

