More
    Homeराजस्थानअलवरदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर संदिग्ध मांस से भरा कंटेनर पकड़ा

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर संदिग्ध मांस से भरा कंटेनर पकड़ा

    रैणी पुलिस ने कंटेनर किया जब्त, एक्सप्रेस-वे पर संदिग्ध मांस के नमूने जांच के लिए भेजे

    रैणी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को संदिग्ध मांस से भरे एक कंटेनर को रैणी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। गौ रक्षकों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कंटेनर को रैणी थाने पहुंचाया, जहां मामले की जांच की जा रही है।

    एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर किया जब्त
    एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर किया जब्त

    पुलिस के अनुसार कंटेनर में बड़ी मात्रा में मांस मिला है। गौ रक्षकों ने आशंका जताई कि मांस संदिग्ध हो सकता है और इसकी पशु चिकित्सा अधिकारी से जांच कराने की मांग की।

    सूचना के बाद पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी को थाने बुलाकर मांस के नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल कंटेनर को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कंटेनर में रखा मांस किस पशु का है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here