More
    Homeराजस्थानखैरथलदोस्ती में धोखा, साथियों ने युवक पर बरसाए डंडे

    दोस्ती में धोखा, साथियों ने युवक पर बरसाए डंडे

    खैरथल में धोखा देकर बुलाया, फिर दोस्तों ने युवक को बेरहमी से पीटा

    खैरथल। जिले में दोस्ती को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक को उसके ही दोस्तों ने धोखे से बुलाकर लाठी-डंडों और कड़े से बेरहमी से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

    पीड़ित कृष्ण कांत ने बताया कि उसके दोस्त दिनेश ने उसे मिलने के बहाने बुलाया था। जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद अमित, जतिन, कुलदीप और मोंटी ने अचानक उस पर हमला कर दिया।

    यह घटना अंबेडकर सर्किल के समीप हुई। अचानक हुए इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत खैरथल के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे अलवर रेफर कर दिया।

    घायल युवक का कहना है कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी, फिर भी इस तरह का हमला क्यों किया गया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

    घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

    इस घटना ने एक बार फिर दोस्ती जैसे रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां विश्वास का कत्ल कर युवक पर जानलेवा हमला किया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here