अलवर में सम्मान कार्यक्रम के दौरान पीएमओ प्रेमचंद सैनी का स्वागत, विकास पर हुई चर्चा
अलवर। सैनी समाज अधिकारी कर्मचारी विकास संस्था, अलवर द्वारा नवनियुक्त पीएमओ प्रेमचंद सैनी का उनके निवास पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर, माला व बुके भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया।
यह सम्मान कार्यक्रम संस्था के जिला अध्यक्ष दशरथ सैनी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सम्मान कार्यक्रम में समाज के कई लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में जगराम सैनी, संजीव सैनी, रवि कुमार सैनी, राहुल सैनी (रेलवे), हुकुमचंद सैनी, ओम प्रकाश सैनी, कैलाश सैनी, बाबूलाल सैनी, गुलाब सैनी, राहुल सैनी (अध्यापक), खेमचंद सैनी और हनुमान सहाय सैनी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
शैक्षिक विकास पर हुई चर्चा, समाजहित में कार्यों पर जोर
इस अवसर पर कार्यकारिणी के सदस्यों और पीएमओ प्रेमचंद सैनी ने संस्था की गतिविधियों एवं समाज के शैक्षिक विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। समाज के उत्थान और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया।
यह कार्यक्रम समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने के साथ ही विकास की दिशा में सकारात्मक पहल का प्रतीक बना।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


