More
    Homeराजस्थानअलवरनिःशुल्क हड्डी रोग परामर्श शिविर का होगा आयोजन, विशेषज्ञ देंगे आधुनिक उपचार...

    निःशुल्क हड्डी रोग परामर्श शिविर का होगा आयोजन, विशेषज्ञ देंगे आधुनिक उपचार की सलाह

    अलवर में 2 अगस्त को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक सक्सेना मरीजों को देंगे निःशुल्क परामर्श

    अलवर। महावीर इंटरनेशनल अलवर केन्द्र द्वारा संचालित आचार्य हस्ति चिकित्सालय में 2 अगस्त 2026 (रविवार) को निःशुल्क हड्डी रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चिकित्सालय परिसर, 1 शान्तिकुंज, भवानी तोप सर्किल, मीनल होटल के पास, अलवर में किया जाएगा।

    केन्द्र अध्यक्ष वीर जिनेन्द्र जैन ने बताया कि शिविर में शालबी हॉस्पिटल, जयपुर के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक सक्सेना (एम.एस. ऑर्थोपेडिक सर्जरी) मरीजों की जांच कर निःशुल्क परामर्श देंगे।

    उन्होंने बताया कि शिविर में कंधे के जोड़ की चोट, मेनिस्कस की समस्या, कंधे का जाम होना, कंधे की अस्थिरता, खेलकूद के दौरान घुटने, कंधे, कुल्हे एवं कोहनी में लगी चोट से पीड़ित मरीज विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।

    महावीर इंटरनेशनल अलवर ने आमजन से अपील की है कि हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं से पीड़ित मरीज इस निःशुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर विशेषज्ञ सलाह प्राप्त करें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here