More
    Homeराजस्थानअलवरनिगम आयुक्त ने लिया नाला सफाई का जायजा निरीक्षण कर सेक्टर...

    निगम आयुक्त ने लिया नाला सफाई का जायजा निरीक्षण कर सेक्टर प्रभारी को दिए निर्देश

    अलवर। आगामी मानसून को देखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था और विशेष तौर पर नालों की सफाई का निरीक्षण करने के लिए नगर निगम आयुक्त जितेंद्र सिंह नरूका ने कई स्थानों का दौरा किया और संबंधित सेक्टर प्रभारियों को नाला सफाई प्रभावी तौर पर करने के निर्देश दिए।
    निगम आयुक्त जितेन्द्र सिंह ने बताया कि आने वाले मानसून को देखते हुए सभी इलाकों में नाला सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और संबंधित सेक्टर प्रभारियों को नाला सफाई के लिए विशेष रूप से निर्देश दिए गए हैं।
    मंगलवार को निगम आयुक्त नरूका ने सब्जी मंडी के पास स्थित नाले का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश चंद्र भी मौजूद रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here