More
    Homeराजस्थानअलवरनेक कमाई फाउंडेशन की ओर से विमंदित व मूक बधिर बालकों के...

    नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से विमंदित व मूक बधिर बालकों के लिए वाटर कूलर और आरओ का लोकार्पण

    सेवा सम्मान समारोह में चार समाजसेवियों को मिला नेक कमाई सेवा सम्मान-26

    अलवर। नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से आदर्श विमंदित एवं मूक बधिर विद्यालय, खुदनपुरी में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर और आरओ का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर खाटू वाले श्याम बाबा का भव्य कीर्तन दरबार भी आयोजित किया गया तथा बच्चों को शिक्षण सामग्री और उपहार वितरित किए गए।

    कार्यक्रम में वाटर कूलर का लोकार्पण समाजसेवी सुरेश गुप्ता हुंडी वाले, कुमकुम गुप्ता, विमल तिवारी एवं राष्ट्रीय स्तर की एथलीट कमला यादव द्वारा किया गया। कीर्तन का आयोजन समाजसेवी संगीता सिंह के सहयोग से संपन्न हुआ।

    नेक कमाई फाउंडेशन के संरक्षक दौलतराम हजरती ने बताया कि संस्था अब तक अलवर शहर में 11 स्थानों पर वाटर कूलर स्थापित करवा चुकी है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए आगामी दिनों में अन्य स्थानों पर भी वाटर कूलर लगाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

    मुख्य कोऑर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने संस्था द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि नेक कमाई फाउंडेशन नारी सृजन, सरकारी विद्यालयों में सहयोग, विमंदित बच्चों की शिक्षा और अन्य जनसेवा गतिविधियों के माध्यम से समाजहित में निरंतर कार्य कर रही है।

    इस अवसर पर समाजसेवा एवं जनहित कार्यों में विशेष योगदान के लिए सुरेश गुप्ता हुंडी वाले, कुमकुम गुप्ता, विमल तिवारी और संगीता सिंह को ‘नेक कमाई सेवा सम्मान-26’ से सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा लड्डू की स्मृति में सुनीता शर्मा द्वारा विमंदित बालकों एवं जरूरतमंद बेटियों को उपहार एवं शिक्षण सामग्री वितरित की गई। वहीं विद्यालय परिसर में लगाए गए वाटर कूलर का सहयोग सुरेश गुप्ता हुंडी वाले, आरओ का सहयोग विमल तिवारी तथा शेड एवं पेयजल व्यवस्था का सहयोग कमला यादव द्वारा प्रदान किया गया।

    कार्यक्रम का संचालन रेखा महलावत ने किया, जबकि कीर्तन का आयोजन अर्चना आमेरिया की देखरेख में संपन्न हुआ। समारोह में शिक्षाविद राजकुमार अदलक्खा, समाजसेवी राज गुप्ता, किशनकांत खंडेलवाल, रूबी वर्मा, लता, अमिता शर्मा, मुस्कान मुखीजा, रेखा कर्दम, तारेश जोरवाल, रंजीत मीणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    अंत में संस्था प्रधान पायल प्रधान ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here