More
    Homeराजस्थानजयपुरनेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भावुक होकर बोले — "जिन कंधों पर चलना...

    नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भावुक होकर बोले — “जिन कंधों पर चलना सीखा, आज वे साथ नहीं”

    स्वर्गीय लेखराम ठेकेदार की पुण्यतिथि पर काठूवास में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्यजन हुए शामिल

    जयपुर / अलवर / काठूवास।
    राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली रविवार को अपने पिता स्व. लेखराम ठेकेदार की सोलहवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावुक हो उठे। उन्होंने अपने पैतृक गांव काठूवास स्थित स्मृति स्मारक पर पिता को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा—

    “जिन कंधों पर बैठकर चलना सीखा, आज वे हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनके दिखाए मार्ग पर चलना मेरा संकल्प है। पिताजी कहा करते थे कि इंसान कितना भी बड़ा बन जाए, उसे अपनी जड़ें नहीं भूलनी चाहिए।”

    श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्व. ठेकेदार के ज्येष्ठ पुत्र नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एवं उनके छोटे भाई, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश जूली के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता के साथ प्रदेश भर से आए राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    🕊️ टीकाराम जूली ने कहा…

    “आप चले गए, लेकिन आपकी यादें, आपके संस्कार और आपका साया आज भी हमारे साथ है। आप मेरे जीवन के मार्गदर्शक, प्रेरणा और संबल थे। आपने जीवन में धैर्य, संघर्ष और ईमानदारी से चलना सिखाया – यही हमारे लिए सबसे बड़ी पूंजी है।”


    👥 उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन:

    • अजय शर्मा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी

    • राजेश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी

    • कुलदीप इंदौरा, सांसद

    • योगेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष

    • हकीम अली खान, विधायक

    • मांगेलाल मीणा, जाकिर हुसैन, घनश्याम मेहर, सुरेश मोदी, ललित यादव

    • अमित चाचान, धर्मेंद्र राठौर, पूर्व मंत्री शकुंतला रावत

    • राव नरेंद्र सिंह यादव, संतोष यादव, रामस्वरूप कसाना, संजीव बारेठ

    • अशोक बोहरा, करण सिंह चौधरी, वीरेंद्र सिंह मान, संजय यादव, इमरान खान

    • अजय अग्रवाल, बलजीत यादव, संदीप यादव, प्रधान बीपी सुमन

    • जयराम स्वामी, रोहताश चौधरी, सुमन यादव, शर्मिला यादव, संदीप अग्रवाल

    • गोपीचंद शर्मा, उमरद्दीन खान, चौथमल सैनी, जाकिर खान, हिम्मत सिंह चौधरी

    • नरेंद्र मीणा, योगेश मेहता सहित अन्य सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here