भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण, संगठन सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस
कठूमर। कस्बे में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं की दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 15 से 16 मार्च तक किया जाएगा। यह कार्यशाला श्रीराम वाटिका मैरिज गार्डन में प्रतिदिन सायं 3 बजे से आयोजित होगी।
मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तुसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के कौशल विकास एवं सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण सत्रों में विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देकर कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कार्यशाला में मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, वीएलए-2, विधानसभा क्षेत्र के जिला एवं मोर्चा पदाधिकारी, पूर्व चेयरमैन एवं पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, जिला पार्षद, प्रधान, सरपंच तथा विधानसभा संयोजक एवं सह संयोजक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल होंगे।
इस अवसर पर विधायक रमेश खींची एवं प्रशिक्षण प्रभारी प्रदीप जैन का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा। आयोजकों ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण सत्रों का लाभ लेने का आह्वान किया है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

