महापौर सुमन लता अग्रवाल को ‘अलवर गौरव नवाचार सम्मान-26’ से किया सम्मानित, दीपावली की खुशियां हर घर तक पहुंचाने के अभियान की शुरुआत
अलवर। दीपावली के अवसर पर जरूरतमंदों और पटरी पर दुकान लगाकर आजीविका चलाने वाले लोगों के चेहरों पर खुशियां बिखेरने के उद्देश्य से नेक कमाई फाउंडेशन ने सराहनीय पहल की। खानचंद चिमनी बाई हजरती स्मृति ट्रस्ट के सहयोग से सोमवार को कंपनी बाग रोड पर दीपावली की खरीदारी के लिए दुकानें लगाने वाले दुकानदारों को मिठाइयां, कपड़े और अन्य उपहार वितरित किए गए। इस अवसर पर अलवर में किए गए नवाचार के लिए नगर निगम महापौर सुमन लता अग्रवाल को ‘अलवर गौरव नवाचार सम्मान-26’ से सम्मानित किया गया।
महापौर को मिला नवाचार सम्मान
पुराने सूचना केंद्र के गेट के बाहर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी झाबरमल यादव, मुख्य समन्वयक अभिषेक तनेजा, संरक्षक दौलतराम हजरती, मीना तनेजा और शिखा जैन ने महापौर को सम्मान प्रदान किया। संरक्षक दौलतराम हजरती ने अलवर में किए गए दीपोत्सव नवाचार की सराहना की।
महापौर सुमन लता अग्रवाल ने कहा कि अलवर को आदर्श शहर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें सांसद भूपेंद्र यादव का मार्गदर्शन और सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अलवर को स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर वन बनाना उनका लक्ष्य है।
‘दीपोत्सव की खुशियां हर घर तक’ अभियान शुरू
कार्यक्रम के दौरान महापौर ने ‘दीपोत्सव की खुशियां हर घर तक’ अभियान की शुरुआत की। इसके तहत पटरी पर दुकान लगाने वाले लोगों को मिठाइयों के साथ पेंट-शर्ट, टी-शर्ट, साड़ियां, कंबल और शॉल सहित उपहार दिए गए।
उपहार पाकर खिले पटरी दुकानदारों के चेहरे
जब नेक कमाई फाउंडेशन की टीम पटरी पर दुकानदारी कर रहे लोगों को उपहार देने पहुंची तो उनके चेहरे खिल उठे। दुकानदारों ने इस पहल की सराहना की। महापौर ने कहा कि दीपावली पर पटरी पर सामान बेचकर परिवार चलाने वाले लोगों को उपहार देना पुण्य का कार्य है।
कार्यक्रम के अंत में संरक्षक मीना तनेजा ने सभी सहयोगियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया।
समाजसेवी और व्यापार महासंघ के पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व सभापति अजय अग्रवाल, व्यापार महासंघ अध्यक्ष हरमीत सिंह मेहंदीरता, रमेश जुनेजा, सौरभ कालरा, गुरप्रीत सिंह पवित्र, राकेश शर्मा, कविता निमवाल, राकेश प्रजापत, सुनीता शर्मा, सारिका गोयल, प्रतिभा सिंह, सोनाली सैन, ममता शर्मा, महेंद्र गोयल, रुबी वर्मा, विवेक खंडेलवाल, कमला यादव और अर्चना आमेरिया सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में खानचंद चिमनी बाई हजरती स्मृति ट्रस्ट, डॉ. गोपाल राय ट्रस्ट तथा डॉ. के.पी. सिंह खडग सिंह अरोड़ा अस्पताल का सहयोग रहा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क



