More
    Homeराजस्थानखैरथलपति की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने निगला जहर, जिंदगी की...

    पति की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने निगला जहर, जिंदगी की जंग जारी

    गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, परिजनों ने आरोपी पति पर कार्रवाई की मांग की

    खैरथल। जिले के ग्राम अगवानी से एक बेहद मार्मिक और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां 31 वर्षीय विवाहिता ने पारिवारिक कलह और पति की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

    पीड़िता की भाभी कंचन के अनुसार, रेखा की शादी करीब 9 वर्ष पूर्व कुम्हेर निवासी अजीत के साथ हुई थी। शादी के शुरुआती समय से ही उसे ससुराल में मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। लगातार तनाव और विवादों के चलते रेखा अंदर ही अंदर टूटती चली गई।

    घटना के दिन भी पति अजीत अचानक ससुराल पहुंचा और रेखा पर अपने साथ चलने का दबाव बनाने लगा। जब रेखा ने मना किया तो दोनों के बीच तीखा विवाद हो गया। इस झगड़े से आहत होकर रेखा ने घर के अंदर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया।

    अचेत अवस्था में परिजन उसे तुरंत खैरथल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    घटना के बाद मायके पक्ष में गहरा आक्रोश है। परिजनों ने आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। यह घटना एक बार फिर घरेलू कलह और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर परिणामों की ओर इशारा करती है, जो किसी की भी जिंदगी को अंधेरे में धकेल सकती है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here