More
    Homeराजस्थानअलवरपद्मप्रभु मोक्ष कल्याणक पर जैन समाज में उमड़ा आस्था का सैलाब

    पद्मप्रभु मोक्ष कल्याणक पर जैन समाज में उमड़ा आस्था का सैलाब

    जैन मंदिरों में अभिषेक, शांतिधारा व निर्वाण लाडू चढ़ाकर श्रद्धापूर्वक हुए धार्मिक आयोजन

    मिशनसच न्यूज, अलवर। फरवरी माह जैन समाज के लिए धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस पूरे महीने विभिन्न तीर्थंकरों के कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को छठे तीर्थंकर भगवान पद्मप्रभु का मोक्ष कल्याणक पर्व स्थानीय स्कीम नंबर-10 स्थित जैन मंदिर में ससंघ विराजमान आर्यिका आर्षमति माताजी के सानिध्य में मनाया गया।

    जैन पत्रकार महासंघ अलवर के जिला संयोजक हरीश जैन ने बताया कि फरवरी माह का पहला कल्याणक भगवान पद्मप्रभु के मोक्ष दिवस के रूप में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रातःकाल भगवान का अभिषेक, शांतिधारा और नित्य नियम पूजन किया गया। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारों के बीच निर्वाण लाडू अर्पित कर मोक्ष कल्याणक की महिमा का गुणगान किया।

    शहर के बलजी राठौड़ की गली स्थित श्री पद्मप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर सहित अन्य जैन मंदिरों में भी मोक्ष कल्याणक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ अर्जित किया।

    हरीश जैन ने बताया कि आगामी दिनों में कई अन्य तीर्थंकरों के कल्याणक महोत्सव भी मनाए जाएंगे। 7 फरवरी को भगवान सुपाश्र्वनाथ का ज्ञान कल्याणक, 8 फरवरी को उनका मोक्ष कल्याणक तथा उसी दिन भगवान चन्द्रप्रभ का ज्ञान कल्याणक होगा। 10 फरवरी को भगवान पुष्पदंत का गर्भ कल्याणक, 13 फरवरी को भगवान आदिनाथ का ज्ञान कल्याणक एवं भगवान श्रेयांसनाथ का जन्म-तप कल्याणक आयोजित किया जाएगा।

    इसके अलावा 14 फरवरी को भगवान मुनिसुव्रतनाथ का मोक्ष कल्याणक, 16 फरवरी को भगवान वासुपूज्य का जन्म-तप कल्याणक, 20 फरवरी को भगवान अरनाथ का गर्भ कल्याणक, 22 फरवरी को भगवान मल्लिनाथ का मोक्ष कल्याणक, 23 फरवरी को भगवान चन्द्रप्रभ का मोक्ष कल्याणक तथा 24 फरवरी को भगवान संभवनाथ का गर्भ कल्याणक श्रद्धा भाव से मनाया जाएगा।

    इन आयोजनों के माध्यम से जैन समाज में धर्म, संयम और आध्यात्मिकता का संदेश प्रसारित किया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here