More
    Homeराजस्थानअलवरपाकिस्तान-चीन से लड़िए, युवाओं पर लाठियां क्यों? - भंवर जितेंद्र सिंह

    पाकिस्तान-चीन से लड़िए, युवाओं पर लाठियां क्यों? – भंवर जितेंद्र सिंह

    संगठनात्मक बैठक में भंवर जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली ने पेपर लीक, पंचायत चुनाव और सरकार की कार्यशैली पर उठाये सवाल 

    अलवर। आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच अलवर में मंगलवार को आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार की कार्यशैली, पंचायत चुनाव, पेपर लीक और अन्य मुद्दों को लेकर आरोप लगाए।

    अंबेडकर नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, मुंडावर विधायक ललित यादव, पूर्व विधायक, कांग्रेस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों की रणनीति, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई।

    मीडिया से बातचीत में भंवर जितेंद्र सिंह ने पेपर लीक के मुद्दे पर कहा कि जब मामला सामने आया था, उसी समय केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि युवा अपने भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के सामने देश के हितों से समझौता किया है।

    भंवर जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि राजस्थान हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार पंचायत और नगर निकाय चुनाव कराने को मजबूर हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अहंकार में काम कर रही है।

    वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर अब तक प्रधानमंत्री की ओर से कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, “हमारी तैयारी पूरी है, अब मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी क्या तैयारी है।” उन्होंने दावा किया कि चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा का उत्साह ठंडा पड़ जाएगा।

    बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here