More
    Homeराजस्थानअलवरपाकिस्तान वाले बयान पर भाजपा घिरी: जूली बोले—तिजारा में पाकिस्तान की राजनीति...

    पाकिस्तान वाले बयान पर भाजपा घिरी: जूली बोले—तिजारा में पाकिस्तान की राजनीति करने वाले अब जवाब दें

    अलवर में कांग्रेस का तीखा हमला, मदन राठौड़ और प्रधानमंत्री से मांगा स्पष्टीकरण,पुतला फूंककर जताया विरोध

    अलवर। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच अलवर में कांग्रेस ने भाजपा पर राष्ट्रवाद और पाकिस्तान की राजनीति को लेकर जोरदार हमला बोला। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के फूलबाग स्थित निवास पर आयोजित बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और जितेंद्र सिंह ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पाकिस्तान संबंधी कथित बयान को मुद्दा बनाते हुए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से जवाब मांगा। बाद में जिला कांग्रेस ने शहर में प्रदर्शन कर मदन राठौड़ का पुतला भी फूंक दिया।

    चुनाव में पाकिस्तान, अब चुप क्यों?

    नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा चुनाव आते ही पाकिस्तान के नाम पर राष्ट्रवाद की राजनीति करती है। उन्होंने तिजारा विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस समय मुकाबले को “हिंदुस्तान बनाम पाकिस्तान” की तरह पेश किया गया था। अब जब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के कथित बयान पर सवाल उठ रहे हैं तो पार्टी जवाब देने से क्यों बच रही है?

    जूली ने कहा कि यदि कथित बयान में अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध की स्थिति में भारत के पाकिस्तान के साथ होने जैसी बात कही गई है, तो भाजपा को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद का सबसे बड़ा दावा करने वाली पार्टी को बताना होगा कि उसकी आधिकारिक सोच क्या है।

    मुद्दों से घिरते ही पाकिस्तान याद आता है

    पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा जब किसी मुद्दे पर घिरती है तो जनता का ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन का नाम लेने लगती है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़-दो दशकों से यही राजनीतिक रणनीति अपनाई जाती रही है, लेकिन अब लोग सवाल पूछ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर नारे नहीं, जवाब चाहिए। सीमा सुरक्षा, चीन की कथित घुसपैठ, कश्मीर और आंतरिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here