More
    Homeराजस्थानअलवरपानी संकट को लेकर जलदाय विभाग पर प्रदर्शन, विरोध में उतरी महिलाएं

    पानी संकट को लेकर जलदाय विभाग पर प्रदर्शन, विरोध में उतरी महिलाएं

    पानी की समस्या पर आक्रोश, पानी नहीं आने और मुकदमे वापस लेने की मांग तेज

    अलवर। शहर के वार्ड नंबर 12 स्थित टोली का कुआं, हरबख्श मोहल्ला और आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से पेयजल संकट गहराने के कारण गुरुवार को दर्जनों महिलाएं विरोध में उतर आईं। महिलाएं मनु मार्ग स्थित जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचीं और संजय शर्मा के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए प्रदर्शन किया।

    प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि उनके इलाके में पिछले करीब एक सप्ताह से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है। इससे रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    महिलाओं ने बताया कि बुधवार को पानी की समस्या से परेशान होकर उन्होंने लादिया बाग स्थित पंप हाउस पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद जलदाय विभाग द्वारा उनके दो लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। महिलाओं ने इन मुकदमों को तुरंत वापस लेने की मांग की।

    महिलाओं का कहना है कि विरोध के बावजूद गुरुवार को भी पानी की सप्लाई नहीं हुई और जहां थोड़ी बहुत सप्लाई हुई, वहां गंदा पानी आया, जिससे समस्या और बढ़ गई।

    महिलाओं का आरोप है कि XEN संजय शर्मा ने कहा कि “जैसा पानी है, वैसा ही आएगा” और अधिकतम टैंकर भेजे जा सकते हैं, लेकिन दर्ज मुकदमे किसी भी हालत में वापस नहीं लिए जाएंगे। इस बयान से महिलाओं में और आक्रोश बढ़ गया।

    प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ और दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो इलाके के सभी महिला-पुरुष उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here