More
    Homeदुनियापीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से बात, क्वाड समेत कई मुद्दों...

    पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से बात, क्वाड समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

    नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप दौरे से लौटते ही सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से बात की। दोनों नेताओं ने अपने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति और क्वाड सहित बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग का जायजा लिया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।

    गौरतलब है कि क्वाड चार देशों भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सुरक्षा समूह का संवाद है। साल 2007 में जापान के तत्कालीन पीएम शिंजो आबे के विचार के बाद साल 2017 में क्वाड गठन किया गया। माना जाता है कि चीन के बढ़ते प्रभाव से निपटने के लिए क्वाड का गठन किया गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here