More
    Homeराजस्थानअलवरपैतृक संपत्ति को लेकर खून से लाल हुआ आंगन, सरकारी शिक्षक पर...

    पैतृक संपत्ति को लेकर खून से लाल हुआ आंगन, सरकारी शिक्षक पर गंभीर आरोप

    भाई-भतीजे समेत तीन घायल अस्पताल में भर्ती, पैतृक संपत्ति विवाद में जानलेवा हमला

    अलवर। जिले के बड़ौदा मेव थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद शुक्रवार को हिंसक झड़प में बदल गया। एक सरकारी शिक्षक पर अपने ही भाई और भतीजे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल अलवर में भर्ती कराया गया है।

    घायल सोनू नागर ने बताया कि वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसका चाचा सुशील नागर, जो सरकारी विद्यालय में थर्ड ग्रेड शिक्षक के पद पर कार्यरत है, कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि आते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ने पर मारपीट की घटना हो गई।

    घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल अलवर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

    सोनू नागर का आरोप है कि बड़ौदा मेव, अलवर और गडूरा स्थित पैतृक संपत्तियों को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। उनका कहना है कि संपत्ति पर कब्जे को लेकर पहले भी कई बार विवाद और कहासुनी हो चुकी है। इस संबंध में पूर्व में पुलिस को शिकायत भी दी गई थी, लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया।

    घटना की सूचना मिलने पर बड़ौदा मेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

    पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here