More
    Homeराजस्थानजयपुरप्रबोधक संघ की हुंकार रैली, बजट में किए वादे पूरे करने की...

    प्रबोधक संघ की हुंकार रैली, बजट में किए वादे पूरे करने की मांग

    मांग,  सरकार शीघ्र करे कैडर पुनर्गठन व पदोन्नति: संजय कौशिक

    मिशनसच न्यूज,  जयपुर | भारतीय मजदूर संघ (भामसं) के बैनर तले आयोजित श्रमिक हुंकार रैली में प्रदेशभर से आए हजारों प्रबोधकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। रैली शहीद स्मारक, जयपुर से शुरू होकर सिविल लाइंस फाटक तक निकाली गई, जहां आमसभा का आयोजन किया गया।

    आमसभा को संबोधित करते हुए प्रबोधक संघ के प्रदेश महामंत्री संजय कौशिक ने कहा कि प्रदेश में कार्यरत करीब 25 हजार प्रबोधक वर्षों से उपेक्षा का शिकार हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट घोषणा में प्रबोधक कैडर के पुनर्गठन का वादा किया था, जिसे सरकार को शीघ्र पूरा करना चाहिए। साथ ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा शेष 5 हजार बीएड/बीपीएड योग्यता वाले प्रबोधकों की पदोन्नति के वादे को भी जल्द अमल में लाने की मांग की।

    संजय कौशिक ने अन्य प्रमुख मांगों को रखते हुए कहा कि वर्ष 2008 से पूर्व की अनुबंध आधारित सेवाओं को प्रबोधक सेवा में जोड़ा जाए, वेतन विसंगतियां दूर की जाएं, प्रबोधक कैडर का पदनाम बदलकर ‘अध्यापक’ किया जाए तथा वर्ष 2008 से चले आ रहे सौतेले व्यवहार को समाप्त किया जाए।

    मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    सभा के उपरांत भामसं के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भामसं प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डाबी एवं महामंत्री हरिमोहन शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में प्रबोधक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह शेखावत भी शामिल रहे, जिन्होंने प्रबोधक कैडर की समस्याओं को विस्तार से रखा।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी संघों एवं महासंघों के ज्ञापन स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि विभागवार मंत्रियों एवं अधिकारियों से चर्चा कर मांगों का अतिशीघ्र समाधान कराया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here