More
    Homeराजस्थानअलवरप्रशिक्षण अभियान से मजबूत होगा संगठन

    प्रशिक्षण अभियान से मजबूत होगा संगठन

    प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक मार्गदर्शन

    कठूमर। कस्बे के सामोली रोड स्थित एक मैरिज होम में विधायक रमेश खींची के मुख्य आतिथ्य एवं चंद्रप्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में भाजपा मंडल कठूमर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

    कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं संगठनात्मक सिद्धांतों पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही स्थानीय स्तर पर पार्टी की विचारधारा के प्रचार-प्रसार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रशिक्षण को बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

    कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कौशिक ने पार्टी के इतिहास और विकास पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं द्वितीय सत्र में विधायक रमेश खींची ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-ढाणी और घर-घर तक पहुंचाकर जरूरतमंदों को लाभ दिलाने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन शेर सिंह मीना, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज, किसान मोर्चा जिला संयोजक सतवीर बराडा, कल्लू सरपंच, हरवीर सरपंच सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here