अरावली स्किल डेवलपमेंट सेंटर के प्लेसमेंट में अमेरिकन कंपनी TENNECO ने लिए साक्षात्कार
कठूमर। अरावली ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा संचालित अरावली स्किल डेवलपमेंट सेंटर में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) के तहत प्रशिक्षित विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में अमेरिकन बेस कंपनी TENNECO INDIA PVT. LTD. ने भाग लिया और युवाओं के साक्षात्कार लिए।
प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 40 प्रशिक्षित विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया के बाद कंपनी ने 25 छात्रों को नौकरी के लिए चयनित किया। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की उत्पादन इकाई में शीघ्र जॉइनिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान कंपनी की ओर से एचआर हेड संदीप बिष्ट, सौरव तिवारी एवं नीरज गोयल मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक कौशल तथा कार्य क्षमता का मूल्यांकन करते हुए चयन प्रक्रिया पूरी की।
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि DDU-GKY योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उन्हें उद्योगों से जोड़ना है। इस प्रकार की प्लेसमेंट ड्राइव युवाओं को सीधे रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
संस्थान के अधिकारियों ने चयनित सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि भविष्य में भी ऐसे रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


