शहरी वार्डों और ग्राम पंचायतों में एक ही स्थान पर होंगे शिविर, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान
अलवर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं प्रमुख योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिले में 31 अगस्त तक फॉलोअप सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 23 जुलाई को जिले के विभिन्न शहरी वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में फॉलोअप सेवा शिविर लगाए जाएंगे।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि इन शिविरों में नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा तथा विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
इन शहरी क्षेत्रों में लगेंगे शिविर
23 जुलाई को अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 5 एवं 6, नगर पालिका बड़ौदामेव के वार्ड 1 से 25, नगर पालिका खेड़ली के वार्ड 1 से 25, नगर पालिका बहादुरपुर वार्ड 3, नगर पालिका रामगढ़ वार्ड 5 एवं 6, नगर पालिका नौगांव वार्ड 3, नगर पालिका कठूमर वार्ड 1 से 20, नगर पालिका थानागाजी वार्ड 3, नगर पालिका मालाखेड़ा वार्ड 3, नगर पालिका गोविंदगढ़ वार्ड 3, नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ वार्ड 3 तथा नगर पालिका राजगढ़ वार्ड 3 में फॉलोअप सेवा शिविर आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को अलवर नगर निगम के वार्ड 7 एवं 8 तथा नगर पालिका खेड़ली के वार्ड 1 से 25 में शिविर लगाए जाएंगे। वहीं 25 जुलाई को नगर पालिका बड़ौदामेव के वार्ड 1 से 25 तथा नगर पालिका थानागाजी के वार्ड 4 में शिविर आयोजित होंगे।
इन ग्राम पंचायतों में होंगे फॉलोअप शिविर
23 जुलाई को अलवर तहसील की ग्राम पंचायत जाजोर, गोविंदगढ़ तहसील की सैमलाखुर्द, कठूमर तहसील की बैरका एवं कालवाड़ी, लक्ष्मणगढ़ तहसील की गोठड़ा, मालाखेड़ा तहसील की पृथ्वीपुरा, रामगढ़ तहसील की बाम्बोली, थानागाजी तहसील की सालेटा, राजगढ़ तहसील की थानाराजाजी तथा रैणी तहसील की कीलपुरखेड़ा ग्राम पंचायत में फॉलोअप सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित शिविरों में पहुंचकर राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें तथा अपनी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कराएं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


