मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास की घोषणाओं से न्यायालय, सड़क, स्वास्थ्य और पेयजल परियोजनाओं को मिली नई रफ्तार,वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने जताया आभार
अलवर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत बजट 2026-27 को परिणामोन्मुखी बताते हुए मुख्यमंत्री ने राजस्थान वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के जवाब में अलवर जिले को अनेक महत्वपूर्ण सौगातें दी हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा की गई इन घोषणाओं पर वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन निर्णयों से जिले के विकास को नई गति मिलेगी।
जिले को मिली प्रमुख सौगातें
रामगढ़ में अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश न्यायालय की स्थापना।
आरआर कॉलेज के निकट 33/11 केवी जीएसएस का निर्माण।
पिनान में पुलिस थाने की स्थापना।
3 करोड़ रुपये की लागत से खेडली में ड्रेनेज सिस्टम सुधार कार्य।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदगढ़ में एमसीएच विंग प्रारंभ।
1 करोड़ रुपये से मंदिर मां धौलागढ़ देवी का सौंदर्यकरण।
10 करोड़ रुपये से राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में विभिन्न सड़कों का निर्माण।
22 करोड़ रुपये से 18 किमी कठूमर से डेहरा मोड़ (वाया मसारी, भरीथल, अटारी) सड़क चौड़ीकरण।
5 करोड़ रुपये से 11 किमी लंबी नयागांव बोलाका से धौलान टहला राजगढ़ एसएच-25 तक सड़क निर्माण।
3.50 करोड़ रुपये से 7 किमी लंबी कुण्डल्या से रायपुरा/किशोरी तक सड़क निर्माण।
1.50 करोड़ रुपये से गढ़बसई से धूणीनाथ जी महाराज तक (खंड थानागाजी) सड़क निर्माण।
5 करोड़ रुपये से नए नलकूप, पुरानी पंपिंग मशीन बदलने एवं पाइपलाइन कार्य।
इन घोषणाओं का भी जिले को मिलेगा लाभ
2500 दिव्यांगजनों को निःशुल्क स्कूटी वितरण।
25 हजार दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
रोडवेज के लिए 300 नई बसों की खरीद।
2 हजार करोड़ रुपये से विद्यालय आधारभूत संरचना कोष का गठन।
पंचायत स्तर पर 1000 अटल ज्ञान केंद्रों की स्थापना।
वीबी जीरामजी योजना में 4 हजार करोड़ रुपये व्यय।
प्रदेश में 20 नई टाउन प्लानिंग योजनाएं।
आगामी वर्ष 1 लाख 25 हजार पदों पर भर्ती हेतु कैलेंडर जारी।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 150 रुपये वृद्धि, अब 1450 रुपये प्रतिमाह।
गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 150 रुपये बोनस, 2735 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद।
राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना में सम्मान राशि 15 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह।
दिवंगत अधिस्वीकृत पत्रकार की पत्नी को देय राशि 7500 से बढ़ाकर 9 हजार रुपये प्रतिमाह।
पत्रकारों के लिए राजस्थान आवासन मंडल के माध्यम से जयपुर में आवासीय योजना।
मुख्यमंत्री द्वारा की गई इन घोषणाओं से अलवर जिले में न्यायिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में व्यापक विकास की संभावनाएं बढ़ी हैं। जनप्रतिनिधियों और आमजन ने इन सौगातों का स्वागत किया है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


