More
    Homeराजस्थानअलवरबड़ौदाकान विद्यालय में आरोग्य मित्रों का प्रशिक्षण संपन्न

    बड़ौदाकान विद्यालय में आरोग्य मित्रों का प्रशिक्षण संपन्न

    आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत आरोग्य सखियों को स्वास्थ्य व आयुर्वेद संबंधी जानकारी

    मिशनसच न्यूज, कठूमर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ौदाकान में शुक्रवार को आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आरोग्य मित्र एवं आरोग्य सखि का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेद, स्वस्थ जीवनशैली और प्राथमिक उपचार की जानकारी पहुंचाकर स्थानीय कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य मार्गदर्शक के रूप में तैयार करना रहा।

    आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्योति ने बताया कि योजना के माध्यम से गांवों में ही प्राथमिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाई जा रही है, जिससे लोगों को छोटी बीमारियों के लिए अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित आरोग्य मित्र ग्रामवासियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के साथ-साथ स्वच्छता और संतुलित जीवनशैली के लिए प्रेरित करेंगे।

    प्रशिक्षण के दौरान डॉ. प्रेम प्रकाश ने वनौषधि, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या, डॉ. बनवारी लाल ने तंबाकू मुक्त ग्राम, डॉ. सुशील कुमार ने आहार-विहार, डॉ. श्वेता ने गर्भावस्था व किशोरी स्वास्थ्य पर जानकारी दी। वहीं सीएचओ लक्ष्मीकांत हल्देनिया ने प्राथमिक उपचार तथा मानसिक व सामाजिक स्वास्थ्य के बारे में मार्गदर्शन दिया। एएनएम अर्चना शर्मा ने शुगर और तापमान मापने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

    कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ग्राम स्तर पर प्राप्त जानकारी को लागू करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने इस पहल को स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here