More
    Homeराजस्थानअलवरबराड़ा में चांमड़ मैईया मेले में उमड़ी आस्था, विधायक रमेश खिंची रहे...

    बराड़ा में चांमड़ मैईया मेले में उमड़ी आस्था, विधायक रमेश खिंची रहे मुख्य अतिथि

    बराड़ा के चांमड़ मैईया मेले में रागनी प्रतियोगिता और जागरण ने बांधा समां, श्रद्धालुओं से गूंजा परिसर

    कठूमर। उपखंड कठूमर के बराड़ा गांव में आयोजित चांमड़ मैईया का वार्षिक मेला इस वर्ष भी श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मेले में क्षेत्र और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे तथा माता के दरबार में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रमेश खिंची मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

    मेले के दौरान पूरे दिन हरियाणा की प्रसिद्ध रागनी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में हरियाणा के लोक कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक लोकगीतों और रागनियों पर लोगों ने जमकर आनंद लिया तथा कलाकारों का तालियों से उत्साहवर्धन किया।

    रात्रि में चांमड़ मैईया का विशाल जागरण आयोजित हुआ, जिसमें गायक मनफूल डांगी और उनकी टीम ने माता के भजनों और धार्मिक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। भजनों की स्वर लहरियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे।

    भाजपा नेता नरेश ठेकेदार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी चांमड़ मैईया का मेला पूरे श्रद्धा भाव और सामाजिक सौहार्द के साथ आयोजित किया गया। मेले में दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे।

    कार्यक्रम में गुर्जर समाज के नेता अजित गुर्जर सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं मंच संचालन बद्री पीटीआई द्वारा किया गया।

    मेले में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र भक्ति रस में डूबा नजर आया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here