गांवों में जा रही है रथ यात्रा
मिशनसच न्यूज, बहरोड़। बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के नेतृत्व में बहरोड़ क्षेत्र के गांवों में विकास रथ यात्रा जारी है। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुँचाया जा रहा है।
जैनपुरवास, गुर्जरवास और नांगलिया में आयोजित कार्यक्रमों में डॉ. यादव ने शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान कल्याण, युवा और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।
गुर्जरवास में आयोजित जनसंवाद के दौरान विधायक ने गांव की बुनियादी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विधायक कोष से ₹14 लाख की राशि से सीमेंट इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण की घोषणा की। ग्रामीणों ने इस घोषणा का स्वागत किया और विधायक को निरंतर विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर डॉ. यादव ने कहा कि बीते दो वर्षों में प्रदेश ने ठोस प्रगति की है। किसानों की स्थिति मजबूत हुई है और क्षेत्र में रोजगार व निवेश के नए अवसर बने हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने राजस्थान को विकास की नई पहचान दी है। डॉ. यादव ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में जारी विकास कार्य लगातार चलते रहेंगे और बहरोड़ को एक विकसित क्षेत्र बनाने के अपने संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम में जिला कलक्टर कोटपूतली-बहरोड़ श्रीमती प्रियंका गोस्वामी, एस.डी.एम. रामकिशोर मीणा, विधानसभा प्रभारी साजन मिश्रा, सरोज बस्तीराम प्रधान, नगर परिषद बहरोड़ के चौयरमैन सीताराम यादव, बर्डाद मंडल अध्यक्ष राजेश फौजी, स्थानीय गणमान्य लोग, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
https://missionsach.com/category/india


