बाँसी में सम्मान समारोह के दौरान पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन का होगा नागरिक अभिनंदन
वैर। समाजवादी चिंतक एवं शतायु पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन तथा संघर्षशील किसान नेता इन्दल सिंह जाट 27 जून को वैर क्षेत्र के समीपवर्ती ग्राम बाँसी में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे। समारोह का आयोजन मास्टर प्रेम सिंह इन्दोलिया के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में अपने जीवन के 100 वर्ष पूर्ण करने वाले पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक पंड़ित रामकिशन का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। जनहित के मुद्दों पर लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाने और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनके योगदान को देखते हुए उनका विशेष सम्मान किया जाएगा।
समारोह में पानी आंदोलन के संयोजक एवं किसान नेता इन्दल सिंह जाट का भी अभिनंदन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कई अन्य नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित करने की योजना है।
आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम सामाजिक योगदान, जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय व्यक्तित्वों के सम्मान के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। समारोह में क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के शामिल होने की संभावना है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

