More
    Homeराजस्थानअलवरब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में 26 परिवादों में से 16 का हुआ मौके...

    ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में 26 परिवादों में से 16 का हुआ मौके पर निस्तारण

    ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में 26 परिवादों में से 16 का हुआ मौके पर निस्तारण

    अतिक्रमण व भूमि विवादों को लेकर एसडीएम ने दिए पुलिस सहायता से निस्तारण के निर्देश

    तिजारा, ।
    पंचायत समिति तिजारा परिसर में गुरुवार को उपखंड अधिकारी संजीव कुमार वर्मा की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 26 प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 16 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

    एसडीएम संजीव कुमार वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का सात दिवस की समयावधि में प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए और परिवादियों को की गई कार्यवाही से अवगत भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी समस्याओं को लेकर अनावश्यक रूप से लंबित ना रखें। यदि कोई मामला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है, तो उच्चाधिकारियों से समन्वय कर निस्तारण करें।

    जनसुनवाई में पेयजल, बिजली, अतिक्रमण, भूमि विवाद, नामांतरण, अवैध निर्माण, पेंशन, चिकित्सा और शिक्षा विभाग से जुड़े प्रकरण सामने आए। इन पर संजीव कुमार वर्मा ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि आम रास्तों व आवासीय क्षेत्रों में हो रहे अतिक्रमण, भूमि पैमाइश के विवाद जैसे मामलों में पुलिस का सहयोग लेकर तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।

    इस अवसर पर तहसीलदार कृष्ण सिंह यादव, नगर परिषद आयुक्त मनीषा यादव, विकास अधिकारी रामदयाल, विद्युत विभाग से सहायक अभियंता रमेश चंद मीणा, जलदाय विभाग से सहायक अभियंता राजीव कुमार, श्याम सिंह समेत ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं क्षेत्रीय ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here